Homeराष्ट्रीयपाली में “एकता दौड़” का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल से शुरू होकर...

पाली में “एकता दौड़” का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल से शुरू होकर थाना परिसर में हुआ समापन

रिपोर्ट – अमित दत्ता

पाली ( उमरिया ) । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पाली थाना के तत्वावधान में “एकता दौड़ (Run for Unity)” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष सशस्त्र बल मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पाली नगर के सेंट जोसेफ स्कूल परिसर से किया गया, जहां से दौड़ की शुरुआत एसडीओपी श्री एस. सी. बोहित ने हरी झंडी दिखाकर की। इस एकता दौड़ में सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित सीआईएसएफ एवं नगर के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर रेशमा शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग पाली द्वारा प्रतिभागी बच्चों को टी-शर्ट वितरित की गईं, जिससे बच्चों में और अधिक जोश देखने को मिला। दौड़ का समापन पाली थाना परिसर में हुआ, जहां प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही पाली थाना द्वारा बच्चों को फल एवं नाश्ते का वितरण भी किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षकों, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों तथा नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments