Homeराष्ट्रीयजमुना कोतमा क्षेत्र के समस्तओवर मैंन को मिली खुशी की सौगात, अब...

जमुना कोतमा क्षेत्र के समस्तओवर मैंन को मिली खुशी की सौगात, अब प्रति दिन के हिसाब से मिलेगा 1 घंटे का चार्ज एलाउंस

    जमुना कोतमा क्षेत्र के ओवर मैंन के चार्ज अलाउंस के संबंध में श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि आप सबको बताते हुए अपार हर्ष और खुशी हो रही है कि कोयला मजदूर सभा एच एम एस के संघर्ष से परिणाम फिर से  खदान के स्तंभ कहे जाने वाले ओवर मेन के पक्ष में हुआ है क्षेत्र के प्रत्येक खदान में पदस्थ सभी ओवर मेन जिन्हें चार्ज  हैंड ओवर देते समय30मिनट या उससे ज्यादा समय लगता है उन सभी को 1घंटा का चार्ज एलाउंस मिलने का फैसला बिलासपुर मुख्यालय से हो चुका है

इस लड़ाई में संगठन के मसीहा और हम सबके नेता आदरणीय नाथूलाल पांडेय की अहम भूमिका रही है तथा ज को क्षेत्र की कमान स्वयं क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री ने संभाल रखी थी मुख्यालय से हुए निर्णय के बाद गेवरा, कुसमुंडा, सोहागपुर क्षेत्र चिरमिरी क्षेत्र में 1घंटे चार्ज एलाउंस का माह अप्रैल 25 से पालन होना शुरू भी हो चुका है आज माननीय नाथूलाल पांडेय ने ज को क्षेत्र के APM से फोन पर बात कर 1 घंटे चार्ज एलाउंस का भुगतान करने की बात की APM सर ने अस्वस्थता के बाद भी आश्वासन दिए है कि जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में भी इंप्लीमेंट कर दिया जाएगा

        साथियों इसी तरह से संगठन के प्रति आपकी एक जुटता को ताकत में तब्दील करके संगठन आपके हर कार्य को कराने में संगठन इस क्षेत्र में पहली पंक्ति में खड़ा मिलेगा

इस नारे के साथ की आवाज दो,हम एक है के सिद्धांत पर चलते हुए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद

Previous article
Next article
-: क्षेत्रीय पत्रकार संघ जमुना कोतमा के नाम से हो रही अवैध वसूली पर लगे रोक :-गुलाब रजक20 वर्षों से रजिस्टर्ड है संगठन, पवित्र पेशे को कथित लोग कर रहे बदनामबदरा जमुना- पत्रकार संघ जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष गुलाब रजक ने बताया कि जमुना कोतमा क्षेत्र में कुछ दिनों से क्षेत्रीय पत्रकार संघ के नाम पर कार्यक्रम आयोजन की आड़ में कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, ठेकेदार एवं आम नागरिकों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत तेजी से आ रही है। उक्त कृत्य अत्यंत गलत एवं पवित्र पेशे को बदनाम करने वाला है। जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।क्षेत्रीय पत्रकार संघ एक रजिस्टर्ड संस्था है। जिसका रजिस्ट्रेशन री०स०-5006 है जो दिनांक 05/02/2003 को रजिस्टर्ड हुई थी। तब से लेकर आज तक संस्था निरंतर गतिशील होकर जनसेवा एवं समाजसेवा कर रही है।इनदिनो कुछ शातिर प्रवृति लोग इस नाम का दुरुपयोग करके जगह जगह अवैध रूप से रुपए उगाही कर संस्था की छवि को बदनाम कर रहे हैं। जिले के सभी सम्मानित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से विनम्र अपील है कि ऐसे वसूलीबाज लोगों के झांसे में ना आकर किसी प्रकार से उत्साहवर्धन ना करे। ईनका एकमात्र उद्देश्य ही अवैध वसूली का बना हुआ है ऐसे लोगों की बुनियाद ही झूठ पर आधारित है ।क्षेत्रीय पत्रकार संघ जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष गुलाब रजक ने ऐसे अनधिकृत लोगों की शिकायत राज्य मंत्री ग्रामीण उद्योग एवं कुटीर स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, कलेक्टर अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक, एसईसीएल महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र, रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन प्रमुख के यहां की गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments