रिपोर्ट – संजीव वर्मा
आगरा। आगरा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर में अटल अन्न क्षेत्र मंडली द्वारा पंच दिवसीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया भंडारे में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भोलेनाथ के दर्शन किए
50 वर्षों से निरंतर हो रहा भंडारा
अटल अन्न क्षेत्र मंडली भोलेनाथ के मंदिर पर करीब पचास वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन कराती आ रही है। यह मंडली की ओर से श्रद्धा सेवा और आस्था का प्रतीक बन चुका है हर साल की तरह इस बार भी मंडली के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से पांच दिनों तक भंडारा चला
श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
भंडारे के दौरान बटेश्वर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा भक्तों ने पहले भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया प्रसाद में पूड़ी सब्जी दाल चावल हलवा और खीर की व्यवस्था की गई थी
मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य सिर्फ भोजन कराना नहीं बल्कि सभी श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ना और भोलेनाथ की कृपा से सभी की मन्नत पूरी होने की कामना करना है
व्यवस्था और सेवा भाव
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बैठने पीने के पानी और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी मंडली के दर्जनों सेवादार दिन रात सेवा में लगे रहे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया
पचास वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है जिससे बटेश्वर का यह भंडारा क्षेत्र में आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है।
इस मौके पर अध्यक्ष संतोष गुप्ता मनोज गुप्ता जगदीश गुप्ता मुकेश गुप्ता समस्त गुरुदेव शिष्य मंडली मौजूद रहे।

