रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में डीएम-एसपी ने टेका मत्था, जनपद में सुख-शांति की कामना की प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे डीएम-एसपी जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और एसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने टेका मत्था श्रद्धालुओं से की भेंट, सुख-शांति की कामना की
रामपुर आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक रामपुर अनिल कुमार सिसोदिया के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जनपद में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरुद्वारा प्रबंधन एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से भी भेंट की।
गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश पर्व को लेकर भव्य सजावट की गई थी। कीर्तन-संगीत से पूरा गुरुद्वारा गूंज उठा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था सराहनीय है।

