Homeउत्तर प्रदेशछठ पूजा को लेकर हुई बैठक, कई अहम निर्णय लिए गए

छठ पूजा को लेकर हुई बैठक, कई अहम निर्णय लिए गए

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आज जिला पंचायत सभागार में महापर्व छठ पूजन उत्सव समिति द्वारा एक बैठक की गई जिसमें पयागपुर,कैसरगंज,महसी, नानपारा, अधिकांश तहसील के प्रभारी मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता शासकीय अधिवक्ता सुनील जायसवाल के नेतृत्व में अध्यक्ष आयुष जायसवाल ने की। बैठक में घाटों की व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए,बैठक में तय किया गया कि सभी प्रमुख छठ घाटों की सफाई, पानी की व्यवस्था और रास्तों की मरम्मत पूजा से पहले तक पूरी कर ली जाएगी,घाटों पर कचरा न फैले, इसके लिए भी व्यवस्था करी जाएगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम घाटों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ गोताखोर, नाव, लाइफ जैकेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की प्रशासन से बात होगी गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बिजली और रोशनी घाटों और प्रमुख मार्गों पर अस्थायी लाइट, टॉर्च और जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि संध्या और प्रातःकालीन अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। ट्रैफिक और पार्किंग पूजा के दौरान घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान चिन्हित करने का निर्णय लिया गया। डीजे और शांति व्यवस्था बैठक में सभी समितियों से अपील की गई कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें अश्लील गानों और तेज आवाज वाले डीजे पर रोक रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments