रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। नानपारा के जगदेश्वरी मंदिर के निकट पूजा करती युवतियां और महिलाएं,भाईदूज पर्व का त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है इसे ‘यम द्वितीया’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी पौराणिक शुरुआत यमराज और उनकी बहन यमुना से हुई थी,मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहां यमुना ने उनका तिलक कर सत्कार किया था तभी से यह पर्व यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है और कहा जाता है कि इस दिन भाई का तिलक करने से भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत से तिलक करती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना करती हैं मिठाई खिलाई जाती है और उपहार भेंट किया जाता है।

