Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम कॉलेज में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव, 150 विद्यार्थियों ने दिखाई...

श्रीराम कॉलेज में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव, 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के विज्ञान संकाय की ओर से दीपावली उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। उत्सव में कॉलेज के बेसिक साइंस, शिक्षक शिक्षा, कंप्यूटर एप्लीकेशन, व्यापारिक प्रबंधन, वाणिज्य, कृषि विज्ञान, ललित कला और गृह विज्ञान सहित विभिन्न विभागों के करीब 150 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल रहीं। उत्सव के दौरान रंगोली, थाल सज्जा, बिना आग के व्यंजन बनाने और कार्ड निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली, सुंदर थाल सज्जा और रचनात्मक कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में कृषि विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अंजलि झाकर, गृह विज्ञान विभाग की डीन डॉ. श्वेता राठी, बायोसाइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. बुशरा अकील और शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विधि सिंह शामिल रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में 20 समूहों ने हिस्सा लिया। इसमें ललित कला विभाग के ग्रुप-19 के तुलसी, शिवम और सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेसिक साइंस विभाग के ग्रुप-16 की लवीना, लविश, मुस्कान और इकरा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रुप-6 की शगुन वर्मा, शिफा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप-14 के अलीना, अदीना, ऐश्वर्या और अर्शया तथा ग्रुप-10 के हर्ष, दिनेश, तुषार और रोहन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

थाल सज्जा प्रतियोगिता में शिक्षक शिक्षा विभाग की तनु ने प्रथम, आकाश तोमर ने द्वितीय और गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्ड निर्माण प्रतियोगिता में बेसिक साइंस विभाग की इकरा मलिक प्रथम, बायोसाइंस विभाग की खुशी गर्ग द्वितीय और जंतु विज्ञान विभाग की गौरी तृतीय स्थान पर रहीं।

बिना आग के व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता में बीबीए की मुस्कान ने पहला, बेसिक साइंस विभाग की प्राची ने दूसरा और शीतांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उनकी रचनात्मक क्षमता को पहचान दिलाने का बेहतर माध्यम हैं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोली और दीपों के डिजाइन उनकी कल्पनाशीलता को दर्शाते हैं। उन्होंने दीपावली को स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकाय की सहायक प्रोफेसर महक नाज ने किया। अंत में विज्ञान संकाय की प्रमुख डॉ. पूजा तोमर ने अतिथियों, निर्णायक मंडल और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार मित्तल, डॉ. ऋतू पुंडीर, डॉ. राहुल आर्य, डॉ. हिमांशी, मीनल मान, अंजलि, रमा मेडियन, सचिन शर्मा, राहुल कुमार, आशीष तिवारी और हर्ष तोमर सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments