Homeउत्तर प्रदेशटूण्डला रेलवे प्लेटफार्म पर आरपीफ थाना अध्यक्ष अवदेश गोस्वामी co विनीत कुमार...

टूण्डला रेलवे प्लेटफार्म पर आरपीफ थाना अध्यक्ष अवदेश गोस्वामी co विनीत कुमार सागर परीक्षार्थियों की सुरक्षा में उतरी आरपीएफ पुलिस

रिपोर्ट – संजीव वर्मा

टूंडला। टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन पर परीक्षाओं के चलते उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ सुरक्षा बल पूरे प्लेटफार्म पर तैनात कर दिया गया है

रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देने के लिए आ जा रहे हैं इस दौरान भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है

प्लेटफार्म पर की जा रही है निगरानी
आरपीएफ टीम द्वारा प्लेटफार्म नंबरों पर लगातार गश्त की जा रही है भीड़ को नियंत्रित करने के साथ साथ परीक्षार्थियों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में मदद की जा रही है जेबकतरों और संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है

आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है लाउडस्पीकर से भी लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है

परीक्षार्थियों और उनके परिजनों ने आरपीएफ की इस तत्परता की सराहना की है जिससे उन्हें सुरक्षित यात्रा करने में मदद मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments