Homeउत्तर प्रदेशग्रामीण युवाओं ने उठाई खेल मैदान और रोजगार के अवसरों की मांग

ग्रामीण युवाओं ने उठाई खेल मैदान और रोजगार के अवसरों की मांग

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल के नालंदा पब्लिक स्कूल में होप संस्था की ओर से आयोजित युवा नीति संवाद में 500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। संवाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, प्रस्तावित उत्तर प्रदेश राज्य युवा आयोग, कौशल विकास, रोजगार और खेल सुविधाओं पर चर्चा हुई। ग्रामीण युवाओं ने खेल मैदान उपलब्ध कराने, सुरक्षित माहौल बनाने और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग उठाई।

होप के संस्थापक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवा प्रदेश और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी आकांक्षाओं को समझकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। समाजसेवी विचित्र त्यागी ने युवाओं से रोजगार तलाशने के साथ रोजगार देने वाला बनने का लक्ष्य रखने की अपील की।

समाजसेवी रवि बालियान ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। एडवोकेट गोपालचंद शर्मा ने प्रस्तावित युवा आयोग को युवाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। वहीं, विपुल त्यागी ने अपराध मुक्त माहौल और कानून के राज को विकास की बुनियाद बताया।

विद्यार्थियों ने भी रखीं मांगें

संवाद में कक्षा 10 के छात्र आरव त्यागी ने युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। देव धारीवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की। डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीण युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने के लिए संस्था 15 से 20 और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments