Homeउत्तर प्रदेशबाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार; तीन चोरी की बाइक बरामद

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार; तीन चोरी की बाइक बरामद

खालापार पुलिस ने मेरठ रोड से दबोचे दोनों आरोपी, शामली और मेरठ से चोरी की गई बाइक भी बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए खालापार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान शामली जिले के लुहारी गांव निवासी आदिल और शायान के रूप में हुई है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 13 अक्टूबर को मेरठ रोड से गहराबाग जाने वाले रास्ते पर जैन कन्या पीजी कॉलेज के पास दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से प्रेमपुरी से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने गहराबाग स्थित पुराने रिकॉर्ड कार्यालय के पास खड़ी दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कीं।

पुलिस के अनुसार, प्रेमपुरी निवासी इरफान अली ने 12 अक्टूबर को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

मवाना और शामली से चोरी की बाइक भी मिलीं

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर मवाना और शामली के कंडेला क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। बरामद बाइकों में एक मोटरसाइकिल मवाना थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है, जबकि तीसरी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 317(5) भी बढ़ाई गई हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक असगर अली समेत खालापार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments