Homeउत्तर प्रदेशजिला फ़िरोज़ाबाद के टूण्डला में क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने...

जिला फ़िरोज़ाबाद के टूण्डला में क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे मिष्ठान और फल, बुजुर्गों के खिले चेहरे

रिपोर्ट – संजीव वर्मा

फिरोजाबाद। टूण्डला क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। क्षेत्राधिकारी टूण्डला और थाना अध्यक्ष बैजनाथ सिंह द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिलाओं एवं वृद्ध पुरुषों को मिष्ठान व फल वितरित किए गए।

बुजुर्गों के साथ बिताया समय
इस दौरान सीओ साहब और थाना अध्यक्ष बन्ना ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ समय बिताया। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कई बुजुर्गों ने भावुक होकर पुलिस को आशीर्वाद भी दिया

अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस हमेशा तैयार है

मिष्ठान और फल पाकर खुश हुए बुजुर्ग
आश्रम में मिष्ठान और फल वितरण के दौरान बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय रूप समाज के लिए एक अच्छी मिसाल है।

पुलिस अधिकारियों ने आश्रम के प्रबंधकों से भी बातचीत की और बुजुर्गों की देखभाल को लेकर आवश्यक जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments