अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग, विधायक बेदी ने एसपी से की शिकायत
रिपोर्ट – एकरार खान
गाजीपुर। जखनियां विधानसभा क्षेत्र के विधायक बेदी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मृति स्थल पर लगे चित्र को अराजक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से की है।
विधायक द्वारा एसपी को दिए गए पत्र के अनुसार, उनकी विधायक निधि योजनांतर्गत 03 अक्टूबर 2026 को शाम करीब छह बजे असरामपुर-हैंसराजपुर मार्ग के ग्राम तिलेसड़ा, थाना बिरनो में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्मृति द्वार लगाया गया था। आरोप है कि 03 अथवा 04 अक्टूबर की रात अराजक तत्वों ने स्मृति स्थल पर लगे बाबा साहब के चित्र को फाड़ दिया।
विधायक बेदी ने घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने तथा दोषी अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि इस तरह की घटनाओं से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, इसलिए मामले में शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।
