रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने शाहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की सैनी (21) पुत्र स्व. बिट्टू, निवासी कोतवाली नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जानसठ थाने में वर्ष 2024 का चोरी की संपत्ति से संबंधित मामला और नई मंडी थाने में वर्ष 2024 का पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमा शामिल है। कोतवाली नगर में वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोनू कुमार, कांस्टेबल विनित कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सहीराम नागर कर रहे हैं।
