Homeउत्तर प्रदेशचोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 80 हजार नकद और...

चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 80 हजार नकद और जेवर बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

12 सितंबर को भंगेला निवासी अमीर अहमद ने खतौली थाने में तहरीर देकर घर से नकदी और आभूषण चोरी होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सामने आए फरमान पुत्र माशूक निवासी रायपुर, थाना बाबरी, शामली और रजत वर्मा पुत्र नरेशचंद निवासी थानाभवन, शामली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 80 हजार रुपये, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो पुरुषों की अंगूठियां, दो महिलाओं की अंगूठियां, दो चेन, पैरों की अंगुलियों के तीन जोड़ी छल्ले, सोने की दो नाक की लौंग और एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

कार्रवाई थाना प्रभारी दिनेश चंद के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघव बंसल, प्रदीप नारायण, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, विकास कुमार, मुनीष शर्मा और कांस्टेबल प्रवीन कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments