Homeउत्तर प्रदेशअवैध हथियारों के दो सप्लायर गिरफ्तार, छह कारतूस बरामद

अवैध हथियारों के दो सप्लायर गिरफ्तार, छह कारतूस बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो .32 बोर की पिस्टल, एक .12 बोर की मस्कट, एक .315 बोर का तमंचा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मांग के आधार पर हथियारों की सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को रतनपुरी पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर चेकिंग का प्रयास किया तो दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त और मांग के अनुसार सप्लाई करने की बात पुलिस को बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के उलकपुर निवासी मोहित उर्फ भूरा (21) और भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है।

मेरठ के रहने वाले दोनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे

पुलिस के अनुसार मोहित उर्फ भूरा के खिलाफ मेरठ के इंचौली और मवाना थानों में चोरी, मारपीट, हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मनीष के खिलाफ भावनपुर थाने में हथियार और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। रतनपुरी थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments