Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

बिजनौर में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला थाना हल्दौर क्षेत्र के सुल्तान आबाद जंगल का है, जहां पेड़ से शव लटका होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बे के पास स्थित सुल्तान आबाद जंगल में पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते उसकी पहचान करना भी चुनौती बना हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments