रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। जनपद के नानपारा में जनपदीय माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज नानपारा में किया गया,प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इसके साथ ही स्टेडियम के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 11 ने स्वर्ण पदक और 3 ने रजत पदक प्राप्त किया, कुल 14 पदकों के साथ स्टेडियम की टीम ने प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया और जनपद का नाम रोशन किया,प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी शौर्य प्रताप सिंह, राष्ट्रीय रेफरी नित्यानंद पासवान, जय जोशी और अरहम मिर्जा अभिषेक त्रिपाठी ने निभाई।

स्वर्ण पदक विजेता में मान्या कौशल, पुष्टि कोहली, मानवी सिंह, दिव्यांशी सिंह, जय जोशी, अभिराज, दिलीप, ऋषि पांडे, दुर्गेश्वर आनंद, त्र्यंबकेश्वर आनंद और विवेक रहे।वही रजत पदक विजेता में आलिया परवीन, सना नूर और श्रुति चौरसिया का नाम शामिल है।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नरेश चन्द्र शाह रहे इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी पूजा रावत, जिला क्रीड़ा सचिव विवेक रावत, प्रधानाचार्या सुमैया मसूद, प्रबंधक हरिशंकर शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
