Homeउत्तर प्रदेशपश्चिमी यूपी के दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुजफ्फरनगर में...

पश्चिमी यूपी के दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुजफ्फरनगर में जोरदार स्वागत

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर निकले नितिन नवीन मेरठ से दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के रास्ते मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हाईवे पर ट्रैफिक अधिक होने के चलते नितिन नवीन गाड़ी से नीचे नहीं उतरे, लेकिन वाहन से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिमी यूपी के दौरे में उन्हें कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसी उत्साह के दम पर 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि नितिन नवीन सोमवार रात मेरठ में रुके थे और मंगलवार को मुजफ्फरनगर होते हुए सहारनपुर के लिए रवाना हुए। सहारनपुर में वह कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राहुल गांधी को लेकर संजीव बालियान ने तीखा राजनीतिक तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा को कोई खतरा नहीं है, बल्कि खतरा कपिल शर्मा को है। बालियान ने राहुल गांधी की राजनीति पर तंज कसते हुए इसे ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ का दूसरा पार्ट बताया।

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नितिन नवीन और पंकज चौधरी के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिमी यूपी दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments