रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। बाराबंकी में आज 16-09-2026 को अपरान्ह 12ः00 बजे से विकास भवन, बाराबंकी स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में अपर जिलाधिकारी, न्यायिक, की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रगतिशील कृषक राम बरन वर्मा, विक्रान्त सैनी, केवल बहादुर सिंह, मायाराम, राम सुरेश तिवारी, निहाल अहमद आदि के साथ ही उप कृषि निदेशक, बाराबंकी, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बाराबंकी, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, बाराबंकी, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत, हैदरगढ़, बाराबंकी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बाराबंकी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बाराबंकी के साथ ही कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारीगण एवं विभिन्न विकास खण्डों के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा विगत किसान दिवस में कृषकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी, न्यायिक द्वारा प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की बिन्दुवार समीक्षा की गई। इसके उपरान्त किसान भाइयों द्वारा विभिन्न विषयों पर अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गई। कृषकों द्वारा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती पर काफी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अनुरोध किया गया। अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुछ तकनीकी समस्याओं के फलस्वरूप विगत 10 दिवसों से विद्युत कटौती में वृद्धि हुई हो जो अभी 3-4 दिवस और जारी रहने की सम्भावना है। इसके उपरान्त निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल हो जायेगी। इसके उपरान्त कृषकों द्वारा बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं जैसे 02 लाख तक के फसली ऋण पर 12 साला से छूट प्रदान किये जाने, ऋण समाप्ति के उपरान्त भूमि बंधन मुक्त किये जाने की प्रक्रिया बैंकों द्वारा अपने स्तर से शीघ्रता से कराने आदि के बारे में अनुरोण किया गया। आगामी रबी फसलों की तैयारी के सम्बन्ध में किसान भाइयों द्वारा यह अनुरोध किया गया कि रबी में नहरों के संचालन के पूर्व समस्त नहरों की टेल तक सफाई सुनिश्चित करा ली जाये ताकि कृषकों को सिंचाई हेतु कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही किसान भाइयों द्वारा बताया गया कि जनपद बाराबंकी से लगे हुये जनपदों लखनऊ एवं सीतापुर में धान क्रय 01 अक्टूबर से प्रारम्भ होता है जबकि जनपद बाराबंकी में 01 नवम्बर से। इससे किसानों को काफी असुविधा होती है एवं धान कटने के बाद उसके भण्डारण हेतु अतिरिक्त धनराशि व्यय करनी पड़ती है। अतः किसान हित में जनपद बाराबंकी में भी 01 अक्टूबर से ही धान खरीद प्रारम्भ कराई जाये। अपर जिलाधिकारी, न्यायिक, बाराबंकी द्वारा किसानहित में इस आशय का पत्र शासन को प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि कृषकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का यथासम्भव समय से निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।
