Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी , मासूमों समेत 7 घायल; चालक...

अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी , मासूमों समेत 7 घायल; चालक व महिला की हालत गंभीर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मार्ग पर कासमपुर गांव के पास सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 मासूम बच्चों व महिलाओं समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

नई मंडी थाना क्षेत्र के कुकड़ा निवासी एक परिवार ई-रिक्शा में सवार होकर ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर में देवता पूजन के लिए जा रहा था। रास्ते में रहकड़ा गांव निवासी दीपा पत्नी रोहताश और अपर्णा पुत्री मिंटू भी ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। जैसे ही ई-रिक्शा कासमपुरा गांव के स्कूल के सामने पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी दुर्घटना में
कुकड़ा निवासी: गुड्डी (30) पत्नी कपिल, सानू (10) पुत्री कपिल, शिवांगी (8) पुत्री कपिल, अक्षित पुत्र कपिल और कुसुम पत्नी राजेंद्र।
रहकड़ा निवासी: दीपा पत्नी रोहताश और अपर्णा पुत्री मिंटू घायल हो गए
ई-रिक्शा चालक रऊफ गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भर्ती कराया
डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक रऊफ और गुड्डी की हालत को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। उप निरीक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments