Homeउत्तर प्रदेशसेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री ने की...

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। विकास भवन सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री/जनपद प्रभारी श्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चंद्र ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत जिले में दो लाख दीप जलाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक परिवार से दीप जलाकर अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सरकारी भवनों पर भी दीप जलाने के निर्देश दिए।
पशुधन मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि 17 सितंबर को मुख्यालय स्तर पर रक्तदान शिविर, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण तथा विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिकता से कराया जाए।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मेरे सपनों का भारत थीम पर आधारित विद्यालयों में पोस्टर, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान नमो सेवा थीम के अंतर्गत आमजन की मौलिक आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया जाए तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद की सभी गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कराने और दीप जलाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल से आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सामूहिक जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में कृषि राज्यमंत्री  बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक  आकाश सक्सेना, मिलक विधायक  राजबाला सिंह, स्वार विधायक  शफीक अहमद अंसारी, जिला पंचायत प्रशासक  ख्याली राम लोधी, जिला प्रभारी  राजा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments