Homeउत्तर प्रदेशआवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, नसबंदी-टीकाकरण केंद्र शुरू

आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, नसबंदी-टीकाकरण केंद्र शुरू

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और उनसे जुड़े हमलों व रेबीज के खतरे से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को पचेंडा रोड स्थित जीव दया फाउंडेशन द्वारा संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) एवं रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान और गौरव स्वरूप के साथ फीता काटकर किया।

केंद्र के जरिए शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में अभियान के पहले चरण में कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला अस्पताल समेत प्रमुख सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले इलाकों को शामिल किया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या का समाधान मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से किया जाना जरूरी है। एबीसी कार्यक्रम से कुत्तों के अनियंत्रित प्रजनन पर नियंत्रण के साथ रेबीज के प्रसार को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए इसे स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित मुजफ्फरनगर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अपना एबीसी और शेल्टर सेंटर बनाने की तैयारी

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा केंद्र के साथ नगर पालिका का अपना एबीसी और शेल्टर सेंटर स्थापित करने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। स्थायी केंद्र बनने के बाद पशु जन्म नियंत्रण, टीकाकरण और पशुओं की देखभाल की व्यवस्थाओं को और व्यापक किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान, गौरव स्वरूप, सभासद पूजा पाल, कपिल पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, केंद्र संचालक डॉ. देवेश बालियान, सत्यवीर सिंह, डॉ. ऋषभ अग्रवाल, राज वत्स और कार्तिक राठी सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments