Homeउत्तर प्रदेशचाकू लेकर घूम रहा था युवक, रेलवे लाइन के पास पुलिस ने...

चाकू लेकर घूम रहा था युवक, रेलवे लाइन के पास पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोतवाली नगर पुलिस ने बुढ़ाना-शाहपुर रोड पर रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की सुबह करीब 9:25 बजे टीम को एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रेमपुरी निवासी बंटी तोमर (32) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 399/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मिलन चौधरी, कांस्टेबल विधाराम और शहनवाज शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments