Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा से पहले जिला पंचायत अलर्ट, गंग नहर पटरी मार्ग का...

कांवड़ यात्रा से पहले जिला पंचायत अलर्ट, गंग नहर पटरी मार्ग का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: भोपा, मुजफ्फरनगर

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर जिला पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अधिकारियों के साथ गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का भोपा पुल से काटका पुल तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सड़क की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसलिए सड़क पूरी तरह गड्ढामुक्त हो, सफाई व्यवस्था बेहतर रहे और रात के समय पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अधिकारी तथा पुरकाजी और भोपा मंडल के भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर शेष कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments