रिपोर्ट: नितिन कुमार
स्थान: बिलासपुर, रामपुर
रामपुर के बिलासपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए।
वहीं थाना खजुरिया में भी थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का मौके पर सुनवाई कर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
