Homeउत्तर प्रदेशअपर सचिव धीरज साहू ने सीएचसी मल्हीपुर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं...

अपर सचिव धीरज साहू ने सीएचसी मल्हीपुर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

स्थान: श्रावस्ती

भारत सरकार के अपर सचिव एवं नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी धीरज साहू ने श्रावस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार, दवा उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष, टीबी लैब, पैथोलॉजी, वार्ड और इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान नवजात शिशुओं की जन्म एवं मृत्यु दर की भी समीक्षा की गई, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में मृत्यु दर में कमी आने की जानकारी दी गई।

अपर सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जच्चा-बच्चा वार्ड और प्रसव कक्ष में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments