Homeउत्तर प्रदेशशादी की जिद में घर से निकले जीजा-साली लौट रहे थे, सड़क...

शादी की जिद में घर से निकले जीजा-साली लौट रहे थे, सड़क हादसे में युवक की मौत, युवती घायल

रिपोर्टर: संदीप वर्मा

बाराबंकी। परिवार की सहमति मिलने के बाद घर लौट रहे युवक और उसकी चचेरी साली की बाइक बुधवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संजय सेतु के पास हुआ हादसा

हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामनगर थाना क्षेत्र के संजय सेतु के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

मृतक की पहचान अनिकेत (20) निवासी थाना फखरपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। घायल युवती संतोषी वर्मा भी बहराइच की रहने वाली है।

चार दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे

परिजनों के अनुसार, अनिकेत और उसकी चचेरी साली संतोषी के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी कारण दोनों चार दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी।

परिवार ने शादी पर सहमति जताई थी

बताया गया कि दोनों बाद में रामनगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में अनिकेत के बड़े भाई के पास पहुंचे। वहां परिवार ने उन्हें समझाया और घर लौटने पर उनकी शादी के संबंध में आगे बातचीत कराने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों बुधवार सुबह बाइक से बहराइच लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

टैंकर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने टैंकर और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments