शराब के पैसे न देने पर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से परिवार पर हमला

Spread the love

बांदा | संवाददाता शुभम सिंह

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।बताया जा रहा है कि दबंग युवक शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचीं महिलाओं के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की।हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के दबंग लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कभी गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची 112 डायल टीम ने मदद करने के बजाय पीड़ितों को ही डांट दिया।पीड़ितों का कहना है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां से भी उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद न्याय की उम्मीद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस दबंगों को संरक्षण दे रही है और उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं की जा रही। गांव के लोग भी दबंगों के खौफ में जीने को मजबूर हैं।अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मुरवल गांव के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा और क्या बांदा पुलिस दबंगों के आगे नतमस्तक हो चुकी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *