रिपोर्ट – राकेश कुमार

अफजलगढ़। जिला प्रशासन गैस की आपूर्ति की कमी को नकार रहे है। लेकिन उनके दावे के बावजूद उपभोक्ता गैस की कमी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उनके द्वारा गैस बुकिंग करने के चार-पांच दिन बाद उनके पास गैस डिलीवरी होने का मैसेज आ रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे है ना ही होम डिलीवरी हो पा रही है।उपभोक्ता खासे परेशान है।
बुधवार को गैंस लेने पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने गैस ना मिलने की परेशानी बताई। क्षेत्र निवासी सुमेश, रेखा, आसमा खातून, शोएब, जुनैद, सहवाग, छोटू, वाजिद, कपिल, सुशील कुमार, भूदेव कुमार, निजामुद्दीन व रोहतास
आदि का कहना है कि उन्होंने आनलाइन गैस बुकिंग की थी। लेकिन चार-पांच दिनों बाद उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज आ रहे हैं। लेकिन होमडिलवरी नही हुई।जिसके बाद वह भूतपुरी जसपुर मार्ग गांव मोहम्मदपुर राजौरी स्थित एजेंसी पर पहुंचे।लेकिन वहां पर भी लंबी लाइने लगी थी। गैस ना मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या बताई।उन्होंने बताया की जब गैस बुकिंग होने के बाद भी उनके घर सिलेंडर नही पहुंचा।तब वह स्वंय एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे।यहां भी उन्हें सिलेंडर नही मिलें है ।एजेंसी पर लंबी लाइन लगी है ।वह धूप में लाइन में लगने को मजबूर है। वहीं एजेंसी संचालक बात करने तक को तैयार नही है। पता नही उनके सिलेंडर कहां जा रहे है।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक मनीष कुमार का कहना है कि एजेंसी पर गैस की कमी चल रही है।एक दो दिन बाद सप्लाई आने पर सभी की सिलेंडर वितरित कराए जाएंगें।

