रिपोर्ट – डॉ प्रथम सिंह

अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा के तत्वावधान में बुधवार 6 मई 2026 को अब्दुल वाहिद खाँ फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर डीएलएसए सचिव/न्यायाधीश अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्रों को “पर्यावरण संरक्षण कानून” की विस्तृत जानकारी दी गई। पीएलवी लोकमान सिंह, प्रवीन कुमार, प्रथम सिंह, प्रीति व मोनिका ने बताया कि वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण व प्लास्टिक प्रतिबंध से जुड़े कानूनों का उल्लंघन दंडनीय अपराध है। छात्रों को पर्यावरण बचाने में अपनी भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई।

इसके साथ ही 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जागरूक किया गया। पीएलवी ने कहा कि लोक अदालत में आपसी सुलह से मुकदमों का शीघ्र व निःशुल्क निपटारा होता है। चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा जैसे मामले लोक अदालत में लगाए जा सकते हैं।
शिविर में कॉलेज के शिक्षकगण व लगभग 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने डीएलएसए की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को कानून के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

