Homeराष्ट्रीयमिनाक्षी चौक से दबोचा गया वारंटी अभियुक्त, खालापार पुलिस की सख्त कार्रवाई

मिनाक्षी चौक से दबोचा गया वारंटी अभियुक्त, खालापार पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट – कबी

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक महाबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र अजीजुल रहमान निवासी गहराबाग, खालापार को मिनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी रविवार दोपहर करीब 12:25 बजे की गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी गंभीर बताया जा रहा है। उस पर थाना खतौली में लूट, हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ धारा 392/411, 307 भादवि और 25/27 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक असगर अली (चौकी प्रभारी कस्बा खालापार) और कांस्टेबल यश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments