पीड़ित बोला चौकी इंचार्ज को दिए दस हजार
रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। बीहड़ों में स्थित पुलिस चौकी सुरौली में तैनात सिपाही का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक व्यक्ति से रिश्वत मांग रहे हैं। वह व्यक्ति दस हजार चौकी इंचार्ज को देने की बात कहते हुए सिपाही से शाम को मुलाकात करने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है। वायरल आडियो के सामने आने के बाद जांच की बात कही है।
किसी राजू नाम के व्यक्ति ने एक बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में मंगलवार की देर रात वायरल किया है। इसमें पुलिस चौकी सुरौली बुजुर्ग में सिपाही संगीत सिंह से बातचीत हो रही है। बातचीत में सिपाही राजू से किसी प्रकरण में मिलने की बात कहता है। इस पर राजू कहता है कि उसने चौकी इंचार्ज को दस हजार पहुंचा दिए हैं। इसके बाद सिपाही कहता है कि ठीक है तुम चौकी आओ, साहब बुला रहे हैं। इस पर राजू कहता है कि वह बाहर है। शाम को चौकी पर आता हूं। इस पर सिपाही सहमति जताते हुए फोन काट देता है। फोन सिपाही द्वारा किया गया है।
इस मामले में सिपाही संगीत सिंह ने कहा है कि दो पक्षो में झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर बातचीत की थी। रुपए मांगने का आरोप भी बेबुनियाद है।
चौकी इंचार्ज कपिल मलिक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। राजू नाम के व्यक्ति की शिकायत पर निस्तारण के लिए चौकी बुलाया था।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है।

