Homeराष्ट्रीयजनता दर्शन में उमड़ी भीड, जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, तत्काल निस्तारण के...

जनता दर्शन में उमड़ी भीड, जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, तत्काल निस्तारण के सख्त निर्देश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय जनसुनवाई का क्रम चलता रहा, जिसमें आमजन ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें आईं सामने
जनता दर्शन के दौरान स्वास्थ्य, राशन कार्ड, विद्युत, राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जरूरतमंदों को मिला आयुष्मान कार्ड, दिखी संवेदनशीलता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तहसील मिलक के ग्राम निस्वी निवासी श्रीमती गायत्री एवं ग्राम धमोरा निवासी श्री छोटे को उनके गंभीर स्वास्थ्य उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड तत्काल उपलब्ध कराए। इस पहल से उन्हें निःशुल्क एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे उनके उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आएगी अधिकारियों को दिए त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए तथा सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और समर्पण के साथ कार्य करें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments