सपा सांसद देवेश शाक्य ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे

Spread the love

सांसद ने सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रिपोर्ट – मो कामरान अहमद

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर के समीप गनेशपुर गांव में आज रविवार को एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव और पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक नादिरा सुल्तान ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंची। जहां समाजवादी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत वार्ड न 7 से प्रत्याशी असहाब हुसैन ने फूल मलाओ से जोरदार स्वागत किया जहाँ एटा सांसद देवेश शाक्य व पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने सैकड़ो मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर और उनसे गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं इसी दौरान सपा सांसद देवेश शाक्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह ईद मिलन समारोह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन द्वारा कराया गया है। और यह कार्यक्रम आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का प्रतीक है। और इस तरह के आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। जिससे समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहता है। वही सपा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किये

बीओ- आपको बता दें कि ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी बातचीत की उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र विकास कार्यों के मामले में हमेशा पिछड़ा रहा है। यहां के रेलवे स्टेशन की जो व्यवस्थाएं हैं इसको लेकर मैं रेल मंत्री से भी मिला। मैंने उनसे गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के लिए कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग भी की और मैंने पार्लियामेंट में भी इसकी आवाज उठाई। वही उन्होंने बताया कि गनेशपुर रेलवे फाटक पर जो जाम की समस्या रहती है जिसके ओवर ब्रिज के लिए डीपीआर तैयार करवा लिया है। कुछ टेक्निकल दिक्कत की वजह से समय लग रहा है जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। संचालन नसीम वाहिद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *