Homeमध्य प्रदेशसिवनी मालवा में डोडाचूरा ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तारः कीमत 1.20...

सिवनी मालवा में डोडाचूरा ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तारः कीमत 1.20 लाख रुपए, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह मामले, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा शुभम

सिवनी मालवा। पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 13.2 किलो डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स बाइक जब्त की।
जब्त सामान की कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग बाइक नंबर MP 41 ZH 4347 से आंवलीघाट की ओर से ग्राम
चौतलाय होते हुए सिवनी मालवा आ रहे हैं। उनके पास डोडाचूरा होने की सूचना थी।
थाना प्रभारी नवीन पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चौतलाय बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई। सफेद बोरी से 13.2 किलो डोडाचूरा मिला। इसकी कीमत 70 हजार रुपए और बाइक की कीमत 50 हजार रुपए आंकी
गई। पुलिस ने समीर खान (30) और शेख हारून (27) को गिरफ्तार किया। दोनों गाडरी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 13, सिवनी मालवा के निवासी हैं। उनके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में अपराध क्रमांक 770/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शेख हारून
के खिलाफ पहले से करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन पाण्डेय, उप निरीक्षक खुमान पटेल, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया और आरक्षक प्रदीप, अर्जुन गुर्जर, दीपेश एवं बलराम शामिल रहे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार या तस्करी की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस ने कहा कि इस कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments