रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं थाना एएचटीयू की संयुक्त टीम ने कोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर अभियान चलाया।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान एवं थाना एएचटीयू प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में स्कूलों के आसपास तथा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तंबाकू विक्रेताओं की जांच की गई। अभियान के दौरान 5 तंबाकू विक्रेताओं पर कोटपा अधिनियम की धारा-4 तथा 4 विक्रेताओं पर धारा-6ए के तहत जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान कुछ विक्रेताओं द्वारा तंबाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाना भी पाया गया। टीम ने तत्काल प्रचार सामग्री हटवाते हुए संबंधित विक्रेताओं को भविष्य में इस प्रकार का प्रचार न करने की चेतावनी दी जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने तंबाकू नियंत्रण कानूनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। अभियान में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं थाना एएचटीयू की टीम मौजूद रही।
