रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोपों के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा नेता शमशेर मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से ‘पाप का घड़ा’ फोड़ा।
शमशेर मलिक ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से इसे फोड़ने का काम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के करीब 10 वर्ष के कार्यकाल में छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी और महिलाएं समेत विभिन्न वर्ग समस्याओं से जूझ रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक घड़े पर पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, किसान समस्याएं, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, बिजली, महिला सुरक्षा, शिक्षा के व्यापारीकरण और पेंशन जैसे मुद्दों को दर्शाया गया।
शमशेर मलिक ने दावा किया कि इन समस्याओं को लेकर जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है। उन्होंने कहा कि 2027 में PDA समाज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर सपा की सरकार बनाएगा। भाजपा सरकार के जाने के बाद ही प्रदेश में खुशहाली आने का दावा भी किया।
प्रदर्शन में नूर हसन सलमानी, तहसीन मंसूरी, संदीप पाल, वसीम राणा, सन्नवर खान, संदीप प्रजापति, नदीम मलिक, नावेद रंगरेज, सागर कश्यप, सलमान त्यागी, इमरोज पायलट, आयुष चौधरी, अनुज गुर्जर, रविकांत त्यागी, अनुज सिसौना, सरताज मलिक, दिलनवाज सलमानी, इरफान मलिक, अब्दुल्ला पठान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
