Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन,...

सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

ललितपुर। जनपद के पाली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को मृतक के परिजनों ने मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दुर्घटना के जिम्मेदार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र निवासी बृजेश अहिरवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और परिजनों से बातचीत कर मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments