Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस पर मखियाली में हरित संकल्प, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मखियाली में हरित संकल्प, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया पौधरोपण

ब्यूरो: कबीर
मो.: 9389289821

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा सदर रेंज के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर, मखियाली में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक अभिनव राज के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। वहीं, पी.आर. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली, बैनर और पोस्टरों के माध्यम से वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने लोगों से एक-एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।

प्रभागीय निदेशक अभिनव राज ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटता हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों को सुरक्षित रखकर उन्हें वृक्ष बनाना ही पर्यावरण संरक्षण की वास्तविक सफलता है।

इस अवसर पर सदर रेंज के रेंज अधिकारी आदित्य सोनकर, जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार, दीपांजलि शर्मा, डॉ. राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हरित एवं स्वच्छ भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments