Homeउत्तर प्रदेशराहुल द्विवेदी बने 'रामा गो धाम' उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक, जगद्गुरु...

राहुल द्विवेदी बने ‘रामा गो धाम’ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक, जगद्गुरु शंकराचार्य ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्ट: शुभम सिंह

बांदा। ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बांदा के प्रमुख युवा एवं पूर्व छात्र नेता राहुल द्विवेदी को ‘रामा गो धाम’ उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मथुरा में आयोजित ‘गविष्टि यात्रा’ के विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। राहुल द्विवेदी को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कार्यक्रम के दौरान ‘रामा गो धाम’ की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में भव्य, दिव्य एवं अभिनव ‘रामा गो धाम’ की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी गोपाष्टमी तक इन सभी गो धामों के उद्घाटन की योजना बनाई गई है। इन गो धामों में शुद्ध देसी वेद-लक्षणा गोमाताओं को स्थापित किया जाएगा, जो क्षेत्रीय लोगों के लिए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के केंद्र बनेंगे।

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक राहुल द्विवेदी ने कहा कि प्रयागराज के माघ मेले के दौरान बटुकों के साथ हुए दुर्व्यवहार और जगद्गुरु शंकराचार्य के प्रति प्रदर्शित अनादर से वह गहरे आहत हुए थे। इसी घटना के बाद उन्होंने शंकराचार्य के सान्निध्य में आकर धर्म एवं गो संरक्षण के कार्यों के लिए स्वयं को समर्पित करने का निर्णय लिया।

राहुल द्विवेदी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे बांदा जनपद और बुंदेलखंड क्षेत्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण, सनातन संस्कृति के संवर्धन और ‘रामा गो धाम’ की परिकल्पना को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

राहुल द्विवेदी की इस नियुक्ति पर संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जयराम सिंह बछेउरा, प्रद्युम्न द्विवेदी ‘लालू’, शेखर शर्मा, विदित त्रिपाठी, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, अनिल तिवारी, प्रेम पांडेय, अरुण चौरिहा, विनोद दीक्षित सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, गोसेवकों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments