Homeउत्तर प्रदेशयुवा उत्सव में एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा, लोकनृत्य...

युवा उत्सव में एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा, लोकनृत्य में प्रथम स्थान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) में एसडी कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सोमवार, 26 अक्टूबर को सनातन धर्म महाविद्यालय में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोकनृत्य समूह में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लोकगीत समूह प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

संगीताचार्य दीपा सोनी के निर्देशन में प्रतियोगिता में उतरी छात्राओं ने लोक संस्कृति और पारंपरिक कला की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। लोकनृत्य समूह में प्रथम स्थान हासिल करना छात्राओं की मेहनत, अभ्यास और सामूहिक तालमेल का परिणाम रहा। वहीं, लोकगीत समूह प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर छात्राओं ने अपनी गायन प्रतिभा भी साबित की।

युवा उत्सव में जिले के प्रतिभागियों को विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दो प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया। छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। लोकनृत्य में प्रथम और लोकगीत में द्वितीय स्थान मिलने से छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को नई पहचान मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments