Homeउत्तर प्रदेशमानवता की मिसाल, सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया बुंदेलखंड...

मानवता की मिसाल, सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह का जन्मदिन

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बाँदा। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन इस वर्ष दिखावे के बजाय सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के अनूठे संकल्प के साथ मनाया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के जरिए समाज के जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की।


कार्यक्रम का शुभारंभ बाँदा के प्राचीन संकट मोचन मंदिर में बजरंगबली के विधिवत पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण से हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर सदस्यों ने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की कामना की। दोपहर में गौसेवा के संकल्प के साथ गौ पूजन कर गौवंशों को चारा, गुड़ व आलू खिलाए गए। वहीं, शाम के वक्त वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कंबल बांटे गए और उनके साथ आत्मीय संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
सदस्यों ने बताया कि प्रवीण सिंह जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर मानते हैं। भविष्य में भी फाउंडेशन उनके मार्गदर्शन में रक्तदान, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनहित कार्य निरंतर जारी रखेगा। इस सेवा यज्ञ में संतसरण अवस्थी, सौरभ मिश्रा, अभिनव गुप्ता, शशांक सिंह, राजुल मिश्रा, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में फाउंडेशन के कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments