रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत भोपा पुलिस ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए अनाथ और दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री व शिक्षण सामग्री वितरित की। वहीं, निराश्रित महिलाओं को साड़ियां भेंट कर सहयोग किया गया।
14 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की गई। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ निराश्रित महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने महिला सम्मान, सशक्तीकरण और समाज के वंचित वर्गों की मदद का संदेश दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
भोपा पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता तथा बच्चों के भविष्य को संवारने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
