Homeउत्तर प्रदेशबागपत महिला चौपाल में पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला,...

बागपत महिला चौपाल में पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला, महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट: विरेन्द्र तोमर,

बागपत। बागपत कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर आयोजित विशेष महिला चौपाल एवं विभागीय कैंप में राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सीधे संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

महिला चौपाल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल के साथ डॉ. मीनाक्षी भराला ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका चंचल बंजारा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। साथ ही महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर बेटियों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी 19 जून तक चलेगी, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments