Homeउत्तर प्रदेशपूर्व मंत्री विद्याभूषण की 93वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री विद्याभूषण की 93वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री विद्याभूषण की 93वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन और योगदान को स्मरण किया गया।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राशिद चौधरी समेत अन्य साथियों ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि विद्याभूषण ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments