Homeउत्तर प्रदेशनचिकेता स्कूल्स में स्केटिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नचिकेता स्कूल्स में स्केटिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बाईपास स्थित नचिकेता स्कूल्स में रविवार को जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने गति, संतुलन और कौशल के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता के साथ आयोजित फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में भी बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पूर्व नगर विधायक अशोक कुमार कंसल और विद्यालय की उप प्रधानाचार्य जसबीर कौर ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा और रचनात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता को बढ़ावा देना रहा। स्केटिंग के माध्यम से बच्चों को शारीरिक दक्षता के साथ संतुलन और निरंतर अभ्यास का महत्व समझाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति की ओर से योगेश कुमार जैन, अनुराग सिंघल, शुभम जैन, अचिन कंसल, आराध्य जैन और आकाश जैन मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, प्रतिभागियों और सभी सहयोगियों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments