Homeउत्तर प्रदेशईख के खेत में घुसा गौकशी का वांछित आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में...

ईख के खेत में घुसा गौकशी का वांछित आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मदीनपुर के जंगल में पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्तूबर को बसी रोड से चंदेढ़ी रोड के बीच जंगल में गौकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने दिलावर पुत्र कदीर निवासी परासौली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी दिलशाद फरार हो गया था।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर चलाई गोली

पुलिस के मुताबिक, देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी दिलशाद मदीनपुर के जंगल में छिपा है और भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर खड़ंजे पर पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि वह वापस मुड़कर ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र मंजूर निवासी पत्थरगढ़, थाना सनौली, जनपद पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ बुढ़ाना थाने में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहित कुमार तेवतिया, ललित कसाना, हेड कांस्टेबल हरीश पाल सिंह तथा कांस्टेबल पवन कुमार और कपिल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments