Homeउत्तर प्रदेशनचिकेता स्कूल के खिलाड़ियों ने शतरंज और कैरम में जीते स्वर्ण पदक

नचिकेता स्कूल के खिलाड़ियों ने शतरंज और कैरम में जीते स्वर्ण पदक

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित श्री गोपी चंद गोयल स्मृति अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में नचिकेता स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक की छात्रा नित्या बाठला ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नचिकेता स्कूल के दर्श, अथर्व और अरहम ने बेहतरीन रणनीति, एकाग्रता और धैर्य का परिचय दिया। तीनों विद्यार्थियों ने मेजबान जीडी गोयनका स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

कैरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आव्या गोयल और रूही चौधरी ने अपनी शानदार खेल तकनीक और सटीक निशाने से प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त दी। दोनों छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर दूसरा स्वर्ण पदक विद्यालय की झोली में डाल दिया।

वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की कक्षा एक श्रेणी में नित्या बाठला ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (प्रशासन) विक्की जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments