Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत सुबह कार्यालय में विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बैठक...

नगर पंचायत सुबह कार्यालय में विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बैठक हुई

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। जनपद के नगर पंचायत सुबेहा कार्यालय में बुधवार को एक बोर्ड बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवीदीन रावत ने की। बैठक में वार्डों के सभासद और मनोनीत सभासद शामिल हुए। इस दौरान नगर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई प्रस्ताव रखे गए।

बैठक में सड़क बनाने और पुरानी सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव आए। पानी निकालने के लिए छोटे-बड़े नाले बनाने, बिजली की पुरानी तारों को बदलकर नई तारें लगाने और खराब हैंडपंपों को ठीक करने जैसे काम भी इसमें शामिल थे।

पीने के पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए पानी की टंकी और दो पंप हाउस बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिन इलाकों में जरूरत है, वहां पाइपलाइन बढ़ाने की बात भी हुई। इसके साथ ही, हवेली और तेजी का पुरवा में बारात घर, हवेली और जवाहर नगर में प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया गया।

सभासदों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से यूको बैंक तक और थाने के चौराहे से मदरसा अमीनिया तक दोनों तरफ फुटपाथ बनाने की मांग की। मियां छावन शाह बाबा की दरगाह को सुंदर बनाने और बस स्टॉप से शनि बाजार तक दोनों तरफ आरसीसी नाली बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

ईओ इंद्रभान सिंह ने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलने वाले संकल्प अभियान और नगर विकास विभाग के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत की गई थी। उन्होंने बताया कि सभी सभासदों ने करीब 8 से 10 कामों के प्रस्ताव दिए हैं। बजट मिलने पर इन्हें कार्ययोजना में शामिल करके काम कराया जाएगा।
बैठक में ईओ इंद्रभान सिंह, लिपिक सतीश श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि रिजवान खान, हाफिज जहीर, इमरान हाशमी , गिरजा रावत, विशाल , जयप्रकाश, रामसूरत, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र मौर्य, कफील अहमद , छेदन , लाखू शाहू सहित अन्य वार्ड सभासद और मनोनीत सदस्य मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments