Homeउत्तर प्रदेशदहेज हत्या के मुकदमे में तीन गिरफ्तार, अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता...

दहेज हत्या के मुकदमे में तीन गिरफ्तार, अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, तितावी पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बघरा में विवाहिता की मौत के मामले में तितावी पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष जयवीर चौधरी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरपाल पुत्र फूलसिंह, ओमवती पत्नी हरपाल और आरती पुत्री हरपाल, निवासी मातावाला मोहल्ला, कस्बा बघरा को गिरफ्तार किया। मामले में विवाहिता के पति आकाश समेत चार लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक शामली के खानपुर तलवा माजरा निवासी संदीप कुमार ने 30 सितंबर को तहरीर दी थी। इसके आधार पर तितावी थाने में मुकदमा संख्या 225/26 दर्ज किया गया। मुकदमे में बीएनएस की धारा 80(2), 85, 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई।

तहरीर में ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, महिला आरक्षी रुचि, महिला आरक्षी मनीषा, आरक्षी जगवीर और आरक्षी विनीत शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments